फर्रुखाबाद : कायमगंज में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के संकल्प के साथ निकली भव्य कावड़ यात्रा, स्वर्ण सरोवर कुंडा मंदिर में किया जलाभिषेक

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में गौ सेवा और सनातन परंपरा को समर्पित एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। गौ रक्षकों ने ढाई घाट गंगा तट से पवित्र जल भरकर कावड़ यात्रा शुरू की। कावड़ के साथ विशाल महाकाल स्वरूप में विराजित शिवलिंग को गंगा घाट से मंदिर तक पैदल लाया गया। कायमगंज बाजार से होकर गुजरी इस धार्मिक यात्रा का शहर वासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत और पुष्प वर्षा की।

कायमगंज
कायमगंज

द्वापर कालीन मंदिर में हुआ शिवजी का जलाभिषेक

श्रद्धालु और गौ रक्षक गंगा घाट से पवित्र जल लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण सरोवर कुंडा मंदिर पहुंचे। यहाँ द्वापर कालीन शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और गौ माता के जयकारों से वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना रहा।

2027 से पहले गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

गौ रक्षक राणा मनमोहन सिंह ने बताया कि उनकी और पूरी टीम की यह प्रबल इच्छा है कि वर्ष 2027 से पूर्व गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन धर्मियों के लिए पूजनीय हैं और उन पर हो रहे अत्याचार पूरी तरह समाप्त होने चाहिए।

कायमगंज
कायमगंज

समारोह में उमड़ी जनमेदिनी और नारी शक्ति

इस धार्मिक आयोजन में चंदन, प्रिंस, गोविंद, अभिषेक, सिद्धार्थ, सोहित, ओमशिव, लक्ष्मीनारायण, करन, अमित, मनोज सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यात्रा में महिलाओं और नारी शक्ति की भी विशेष व उत्साहजनक उपस्थिति देखने को मिली।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें