फर्रुखाबाद : कायमगंज में बिजली विभाग का ऐक्शन, पूर्व प्रधान कटिया डालकर चला रहे थे AC – मचा हड़कंप

बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में बिजली चोरों पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस टीम ने अचानक ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने जैसे ही नगर के कुकीखेल, नई बस्ती और सधवाड़ा, पाठक मोहल्लों में दस्तक दी, वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी कटिया हटाने के लिए भागने लगे।

पूर्व प्रधान के घर पकड़ा गया ‘हाई-वोल्टेज’ खेल

इस जांच अभियान के दौरान टीम तब हैरान रह गई जब मोहल्ला सधवाड़ा के रहने वाले पूर्व प्रधान आबिद अली के घर पर सीधे अवैध कनेक्शन (कटिया) से एयर कंडीशनर चलता हुआ पाया गया। जेई जावेद अहमद ने साफ कहा है कि इस मामले में बिजली चोरी अधिनियम के तहत कड़ी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

बारिश ने डाला खलल, पर ऐक्शन रहेगा जारी

विजिलेंस टीम में जेई राकेश सागर, उपनिरीक्षक अनुज कुमार और स्थानीय जेई जावेद अहमद शामिल रहे। टीम ने अभी 6-7 घरों की ही जांच की थी कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे काम रोकना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बारिश थमते ही बाकी बचे इलाकों में भी यह अभियान दोगुने तेवर के साथ जारी रहेगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें