फर्रुखाबाद : पुलिस और व्यापारियों की बैठक, ADG बोलीं- “योगी सरकार में व्यापारी सुरक्षित, उत्पीड़न करने वाले सुधर जाएं”

सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों और कानपुर जोन की ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ के साथ एक अहम बैठक हुई। बैठक में जनपद की कप्तान आरती सिंह भी मौजूद रही। बता दें कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। व्यापारियों ने ADG का स्वागत किया और पुलिस व व्यापार मंडल के बीच इस मजबूत तालमेल की जमकर तारीफ की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

“थानों में मिले पूरा सम्मान”, युवा जिलाध्यक्ष की बात पर ADG ने तुरंत डायरी में नोट करवाई समस्या

बैठक के दौरान युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा बेहद मजबूती से उठाया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि थानों और चौकियों पर व्यापारियों की बात को प्राथमिकता से सुना और समझा जाना चाहिए, ताकि हर छोटा-बड़ा व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। संदेश अग्रवाल की इस बात को ADG ने तुरंत संज्ञान में लिया और मौके पर ही इसे अपनी डायरी में नोट करवाया। इसके साथ ही प्रांतीय मंत्री व जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कायमगंज और फर्रुखाबाद की स्थानीय समस्याओं से जुड़ी एक खास फाइल ADG को सौंपी, जिस पर उन्होंने तुरंत मार्किंग भी की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

चौराहों पर लगेगी ‘तीसरी आंख’, बेटियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की मांग

इस बैठक में सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एक शानदार सुझाव सामने आया। युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी ने कहा कि व्यापारियों ने अपनी दुकानों में तो कैमरे लगा रखे हैं, लेकिन शहर के मुख्य चौराहों, पुलिस थानों के आस-पास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नगर पालिका की तरफ से सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि बाजार में आने वाली माता-बहनों की सुरक्षा और अपराध पर लगाम कसने के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

योगी आदित्यनाथ का सपना ‘भयमुक्त व्यापार’, ADG ने दिया व्यापारियों को बड़ा भरोसा

व्यापारियों की सभी मांगों और सुझावों को ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ जी ने बेहद ध्यान से सुना। उन्होंने फर्रुखाबाद पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पहली प्राथमिकता भयमुक्त व्यापार और भयमुक्त समाज बनाना है। उन्होंने व्यापारियों को खुला आश्वासन दिया कि फर्रुखाबाद के किसी भी व्यापारी को कभी कोई कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई समस्या आती भी है, तो SP उसका तुरंत हल निकालेंगी। इस बैठक में बैठक में जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र राठौर, जिला संगठन मंत्री नीरज राठौर, युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी, युवा जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, युवा फतेहगढ़ अध्यक्ष संदीप सक्सेना, युवा शिवम सक्सेना, युवा मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव, युवा सेंट्रल जेल मंत्री विशाल कश्यप, युवा सेंट्रल जेल उपाध्यक्ष अमरदीप शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष मोहित बागड़ी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें