फर्रुखाबाद : कायमगंज में ऑटो में बैठे किसान की कटी जेब, जमीन बेचकर बैंक में जमा करने जा रहे 40 हजार रुपए उड़ाए

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कुंअरपुर खास निवासी शिवशंकर के साथ ऑटो में बड़ी जेबकटी की वारदात सामने आई है। शातिर बदमाशों ने पीड़ित की पैंट की जेब से 40 हजार रुपए की नकदी पार कर दी और मौके से रफूचक्कर हो गए। बताया जा रहा है कि शिवशंकर ने अपनी चार बिस्वा जमीन का बैनामा किया था। जमीन बेचने के बाद बची हुई इस रकम को वो पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे।

करीमनगर के पास बैठा था अज्ञात युवक, विरोध करने पर धक्का देकर चलती टैक्सी से कूदा

पीड़ित शिवशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि वो ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। जब उनका ऑटो कायमगंज-कंपिल मार्ग स्थित गांव करीमनगर के पास पहुंचा, तभी एक अनजान युवक सवारी बनकर ऑटो में बैठ गया। जैसे ही ऑटो सीपी तिराहे के पास पहुंचा, शिवशंकर को अपनी जेब कटी हुई महसूस हुई और उनके रुपए गायब थे। उन्होंने तुरंत उस संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने शिवशंकर को जोरदार धक्का दे दिया और चलती हुई टैक्सी से नीचे कूद गया।

कायमगंज
कायमगंज

सड़क किनारे पहले से तैयार था साथी, कंपिल की तरफ बाइक से हुए रफूचक्कर

वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग पहले से तय थी। सड़क के किनारे आरोपी का एक साथी बाइक लेकर पहले से ही उसका इंतजार कर रहा था। ऑटो से कूदते ही आरोपी तुरंत अपने साथी की बाइक पर पीछे बैठा और दोनों पलक झपकते ही कंपिल की तरफ फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी और जेबकटी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस, खंगाले सीसीटीवी कैमरे, जांच में जुटी टीम

घटना की तुरंत सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला। हालांकि, पुलिस को उस समय निराशा हाथ लगी जब घटना स्थल के पास लगे कई कैमरे बंद पाए गए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र के अन्य रूटों और चौराहों पर लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : कायमगंज में टैक्सी में बैठी महिला का पर्स पार, सोने के गहने ले उड़ीं शातिर महिलाएं

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें