फर्रुखाबाद : कायमगंज में टैक्सी में बैठी महिला का पर्स पार, सोने के गहने ले उड़ीं शातिर महिलाएं

बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में दिनदहाड़े एक महिला से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा देवी अपने मायके से बेटे के साथ वापस घर लौट रही थीं। कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे से टैक्सी में सवार होकर महिला व उसका बेटा जैसे ही गांव करुआपुर के पास टैक्सी से उतरीं और किराया देने के लिए पर्स चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। उनका पर्स गायब था, जिसमें सोने की चेन, कमर का गुच्छा और झाले जैसे कीमती जेवर रखे थे।

कायमगंज
कायमगंज

नींद का फायदा उठाकर बनाया शिकार

पीड़िता सीमा देवी ने बताया कि कायमगंज के पुल गालिब से दो संदिग्ध महिलाएं टैक्सी में बैठी थीं। रास्ते में महिला को नींद की झपकी आ गई, जिसका फायदा उठाकर शातिर महिलाओं ने उनके ब्लाउज में रखे पर्स पर हाथ साफ कर दिया। टेढ़ीकोन के पास आरोपी महिलाएं टैक्सी से उतरकर फरार हो गईं। जब पीड़िता को चोरी का पता चला, तो वह दहाड़ें मारकर रोने लगीं, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस कर रही छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी में है, ताकि आरोपी महिलाओं की पहचान की जा सके।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें