फर्रुखाबाद : खंभे पर काम कर रहे प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर चकई गांव में एक निजी लाइनमैन की बिजली का काम करते समय जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइनमैन बिजली के पोल पर चढ़कर कुछ खराबी ठीक कर रहा था, तभी अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि युवक काफी देर तक पोल से ही चिपका रहा, जिसे देखकर आसपास के लोगों की रूह कांप गई।

मौके पर ही तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे को देखकर नीचे मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन जब तक बिजली सप्लाई बंद कराई जाती, तब तक युवक की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। कुछ ही पलों में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई। राजेपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के असल कारणों की जांच की जा रही है कि आखिर लाइन चालू कैसे हुई।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें