फर्रुखाबाद : तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत – परिवार में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में गांव हजरतगंज तिराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने 11 साल के मासूम बालक कुणाल को जोरदार टक्कर मार दी। कुणाल अपने खेत से काम निपटाकर घर वापस लौट रहा था, तभी सिवारा की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।

कायमगंज
अस्पताल में भर्ती कुणाल

अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, आखिर टूट गई सांसों की डोर
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल कुणाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कायमगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे उच्च चिकित्सा के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन अंत में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मजदूर पिता का छिन गया बुढ़ापे का सहारा, गांव में पसरा सन्नाटा
मृतक कुणाल अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा और सबका लाडला था। उसके पिता अवधेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही माँ विनीता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा वरुण कुमार ने इस मामले में शनिवार को कंपिल थाने में पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें