फर्रुखाबाद : कायमगंज में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग, 11 हजार लोगों ने किया समर्थन

सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज में एक बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला। ‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत सनातन प्रसार मंच के बैनर तले विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने एकजुट होकर गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई है। इस अभियान में लगभग 11 हजार आम नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त एक ज्ञापन तैयार किया गया।

अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

सनातन प्रसार मंच, विश्व हिंदू परिषद (गौरक्षा विभाग), शिवशक्ति अखाड़ा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कायमगंज के तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि गौ-संवर्धन और गौ-पालन के लिए कठोर कानून और विशेष नीतियां बनाई जाएं।

कायमगंज
कायमगंज

हिंदूवादी संगठनों ने दिखाई एकजुटता

इस दौरान बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर हिंदू, शिवशक्ति अखाड़ा के सेनापति प्रभात, राणा मनमोहन और उत्कर्ष सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि गौमाता का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि गौ-संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें