फर्रुखाबाद : इटावा बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दवा लेकर लौट रहे परिवार को DCM ने रौंदा – पत्नी की मौत

जनपद फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जनपद शाहजहांपुर के गांव मऊ के रहने वाले इंतज़ार अपनी 35 वर्षीय पत्नी रिजवाना और 18 वर्षीय बेटी मुस्कान के साथ बाइक से फर्रुखाबाद के एक नर्सिंग होम में बेटी का इलाज कराने आए थे। इलाज के बाद जब परिवार वापस घर लौट रहा था, तभी पांचाल घाट पुल और मसेनी चौराहे के बीच एक तेज़ रफ़्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में रिजवाना के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल (लोहिया अस्पताल) पहुँचाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद रिजवाना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता इंतज़ार और बेटी मुस्कान का इलाज चल रहा है। इंतज़ार ने बताया कि बेटी के लिवर में सूजन है, जिसका इलाज चल रहा था, और वे लोग दवा लेने ही शहर आए थे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें