जनपद फर्रुखाबाद के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने कायमगंज कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी (SHO) विनोद कुमार शुक्ल का गर्मजोशी से स्वागत किया। संगठन के यशस्वी जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘मंशाराम’ के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, अंगवस्त्र भेंट किए और मिठाई खिलाकर उनके सुखद कार्यकाल की कामना की।

व्यापारियों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों और पुलिस का समन्वय क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। नवागंतुक कोतवाल विनोद कुमार शुक्ल ने भी व्यापारियों के साथ मिलकर काम करने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में संगठन के तमाम प्रमुख पदाधिकारी और शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान मौजूद रहे
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी ,कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, नगर अध्यक पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, महिला नगर अध्यक्ष बविता वर्मा, ज़िला मीडिया प्रभारी ज़ेहान अहमद खान, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, संगम शाक्य,दिलीप वर्मा, गौरव अग्रवाल, संजय भारद्वाज, डॉ विशाल, श्यामू गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदीप शर्मा व तहज़ीब समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।



















