फर्रुखाबाद : ओवरलोड ट्रकों पर चला प्रशासन का हंटर, 3 ट्रक सीज – लगा 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना

जनपद फर्रुखाबाद में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करने वालों की अब खैर नहीं है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंगर के कड़े निर्देशों के बाद जिले की सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों और परिवहन माफियाओं में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल और परिवहन विभाग की टीम को सड़कों पर देख कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

एक्शन मोड में अधिकारी : चेकिंग के दौरान धरे गए ट्रक

इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने किया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार की टीम ने सड़कों पर उतरकर एक-एक वाहन की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान टीम ने दो ऐसे ट्रकों को पकड़ा जो खनिज (मोरम/बालू) से बुरी तरह ओवरलोड थे। इन दोनों वाहनों को तत्काल सीज कर दिया गया और उन पर कुल 71,000 रुपए का भारी जुर्माना ठोका गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

नहीं थम रहा अभियान : कुल 1.01 लाख की वसूली

प्रशासन की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। टीम ने एक अन्य संदिग्ध वाहन को भी चेकिंग के दौरान पकड़ा, जिसे नियमों के उल्लंघन के आरोप में सीज कर दिया गया। इस तीसरे वाहन पर 30,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। आज की इस पूरी कार्रवाई में कुल 3 ट्रक सीज हुए और प्रशासन ने 1,01,000 का राजस्व वसूला। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा और नियमों को ताक पर रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें