फर्रुखाबाद : नीबकरोरी मंदिर के बाहर दुकानों से वसूली को लेकर बवाल, चौकी में भिड़े दुकानदार और सफाईकर्मी – वीडियो वायरल

जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध नीबकरोरी मंदिर के बाहर सफाईकर्मियों द्वारा की जाने वाली वसूली को लेकर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी पहले हर दुकानदार से रोजाना 10-10 रुपये लेते थे, लेकिन शनिवार को अचानक इसे बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया। जब फास्टफूड विक्रेता रवि, अंडा विक्रेता प्रताप और मोमोज दुकानदार छविनाथ ने इसका विरोध किया, तो बात मारपीट तक पहुंच गई।

नीबकरोरी
नीबकरोरी

दुकानों में तोड़फोड़ और लूट का सनसनीखेज आरोप

विवाद इतना बढ़ा कि सफाईकर्मियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानों पर हमला बोल दिया। दुकानदारों का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की और सामान फेंक दिया, बल्कि नकदी और जेवरात भी लूट लिए। सर्राफ (ज्वेलर) ईश्वर दयाल ने आरोप लगाया कि उनके यहां से करीब 4-5 लाख रुपये के जेवर उठा लिए गए। वहीं अन्य दुकानदारों ने भी हजारों की नकदी गायब होने की बात कही है।

नीबकरोरी
नीबकरोरी

पुलिस चौकी के अंदर ही चल गईं लाठियां, वीडियो वायरल

हंगामे के बाद जब दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते चौकी परिसर ही अखाड़े में तब्दील हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की गहनता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें