फर्रुखाबाद : पंचायत चुनाव में शानदार काम करने वाले 8 बीएलओ सम्मानित, डीएम ने दी ये बड़ी सौगात

जनपद फर्रुखाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मतदाता सूची (पंचायत निर्वाचक नामावली) के वृहद पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने उन 8 बीएलओ (BLO) को सम्मानित किया, जिन्होंने ई-बीएलओ एप पर मतदाताओं की फीडिंग का कार्य सबसे सटीक और समय से पूरा किया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

इनाम की बरसात : टॉप-3 बीएलओ को मिला नकद पुरस्कार

जिलाधिकारी ने कार्य की सराहना करते हुए बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। सूची में प्रथम स्थान पर रहे राजेश कुमार सिंह को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे श्याम जी अवस्थी को 8,000 रुपये और तृतीय स्थान पर रहे कालीचरन को 6,000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य 5 बीएलओ – भूपेन्द्र दीक्षित, आशीष गुप्ता, ममता देवी, ममता दीक्षित और नर सिंह को भी 3,000-3,000 रूपए की सांत्वना राशि दी गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

क्या बोले अधिकारी?

कार्यक्रम के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव की पारदर्शिता के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना अनिवार्य है और बीएलओ का यह योगदान चुनाव को त्रुटिहीन बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अन्य कर्मचारियों से भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें