फर्रुखाबाद : नाले में मिला युवक का शव, 16 दिनों से लापता था मृतक– मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित पुलिया पुल ग़ालिब के पास एम के मैरिज लॉन के नजदीक एक नाले में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब नाले में शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

कायमगंज
कायमगंज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर ग्रामीणों की मदद से नाले में पड़े शव को बाहर निकलवाया।

कायमगंज
कायमगंज

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

सूचना मिलते ही फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के जरिए जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की भी पड़ताल की ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

कायमगंज
मृतक रिजवान का फाइल फोटो

लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांच के दौरान शव की पहचान कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लालबाग हमीरपुर निवासी छग्गन के 40 वर्षीय बेटे रिजवान के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रिजवान पिछले कई दिनों से लापता था। शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

शराब पीने घर से निकला था, फिर नहीं लौटा

मृतक के भाई इरफान ने बताया कि रिजवान 26 तारीख की शाम शराब पीने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार 3 तारीख को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

परिवार में मचा मातम, पत्नी गर्भवती

रिजवान की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी शाबिया बेगम गर्भवती बताई जा रही है। रिजवान के तीन बेटे अफरान, अफशान, अयान और दो बेटियां रोशनी व मुन्नी हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें