फर्रुखाबाद : स्कूल जा रहे 5 साल के मासूम को ई रिक्शा ने रौंदा, मौत पर मचा कोहराम – पुलिस जांच में जुटी

शुक्रवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रायपुर-चिंघटपुर का रहने वाला 5 वर्षीय मासूम अर्जुन, जो कक्षा एक का छात्र था, खुशी-खुशी अपने घर से प्राइमरी स्कूल के लिए निकला था। जैसे ही अर्जुन सड़क पार करने लगा, तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

कायमगंज
कायमगंज

लापरवाही ने ली मासूम की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंपिल से अटैनाघाट की ओर जा रहा ई-रिक्शा काफी तेज रफ्तार में था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम अर्जुन सड़क पर गिर गया और ई-रिक्शा का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार चार सवारियां भी घायल हो गई। घायल यात्री बिना इलाज कराए ही मौके से खिसक गए, जबकि ग्रामीण तुरंत खून से लथपथ अर्जुन को लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे।

कम्पिल
कम्पिल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अर्जुन अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पिता तेजसिंह का लाडला था। मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है, उनकी चीखों से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। सूचना मिलते ही कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें