फर्रुखाबाद : कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का धावा, टीम ने भारी मात्रा में लहन किया नष्ट

जनपद फर्रुखाबाद में अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। आबकारी आयुक्त कुमार गौरव सिंह के आदेश और जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के कड़े निर्देशों पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान से अवैध शराब बनाने वालों में खलबली मच गई है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कानपुर की विशेष टीम और स्थानीय पुलिस का संयुक्त एक्शन

आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-1) कुमार गौरव सिंह ने अपने स्टाफ और कानपुर प्रवर्तन टीम के साथ मिलकर संदिग्ध ग्राम लकूला में अचानक दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस और आबकारी की टीम ने गांव के संदिग्ध ठिकानों को घेर लिया, जिससे शराब तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

160 किलो लहन मौके पर नष्ट, दो शराब तस्करों पर केस दर्ज

दबिश के दौरान टीम ने मौके से लगभग 160 किलोग्राम लहन बरामद की। जिसे पुलिस ने तुरंत नष्ट कर दिया। साथ ही, 28 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है। इस मामले में आबकारी विभाग ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को जड़ से खत्म करने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें