कायमगंज में एक दर्जन मुकदमों में वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अवैध हथियार भी बरामद

कायमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधी को धर दबोचा है। आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ममापुर निवासी अतर सिंह के पुत्र नन्हू उर्फ नन्हे उर्फ कुंदन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

कायमगंज
कायमगंज

दर्जनभर से ज्यादा आपराधिक मुकदमों में वांछित

आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी नन्हू उर्फ कुंदन पर जनपद फर्रुखाबाद समेत आसपास के कई जिलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था।

अवैध हथियार के साथ दबोचा गया आरोपी

प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और आम लोगों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें