फर्रुखाबाद में किराए के मकान में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून

जनपद फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव किराए के मकान में संदिग्ध हालत में मिला। महिला का कमरा अंदर से बंद था। मोहल्ले वासियों के द्वारा महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतका की पहचान, बेटी ने खोले राज

मृत महिला की पहचान मालती पत्नी स्वर्गीय राकेश शाक्य के रूप में हुई है। मालती कूइयां बूट मोहल्ले में प्रमोद मिश्रा के मकान में किराए पर रहती थी। मृतका की बेटी रवीना ने बताया कि मकान मालिक ने फोन कर जानकारी दी थी कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। जब दरवाजा खुलवाया गया तो मां मृत अवस्था में मिली और उनके मुंह से खून निकल रहा था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

15 साल पहले हो चुकी है पति की मौत

बेटी रवीना ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता राकेश शाक्य की मौत करीब 15–16 साल पहले हो चुकी है। बीते लगभग 10 वर्षों से मृतका के साथ उनके ताऊ बृजपाल रह रहे थे और वही उनका खर्च उठाते थे। महिला की अचानक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा

सूचना मिलते ही मऊ दरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह, एसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई रामकेश, महिला कांस्टेबल विमलेश व राखी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसआई रामकेश ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सीओ सिटी ने दी जानकारी 

सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय ने बताया कि मृतका लंबे समय से बीमार चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें