फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: भांजी के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा युवक मौत का शिकार

जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी 20 वर्षीय युवक अमन गिहार की फर्रुखाबाद में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर रात वह अपनी भांजी के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा था। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे के पास हुई।

हुल्लापुर चौराहे पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर

अमन बाइक से मेहरपुररवी गांव जा रहा था, जहाँ उसकी बहनें रहती हैं। जैसे ही वह हुल्लापुर चौराहे के पास पहुंचा, उसकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और अमन को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजन युवक की अचानक मौत से बेहद सदमे में हैं।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें