अलीगंज सीएचसी में डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत: फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल लाते वक्त प्रसूता की मौत, परिवार में कोहराम

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव विजयदपुर में 29 वर्षीय प्रसूता पिंकी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। अलीगंज सीएचसी (एटा) में उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी स्थिति खराब होने लगी।

इमरजेंसी में ले जाते समय दर्दनाक अंत

परिजन तुरंत उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति जयनेन्द्र की भी सदमे से हालत बिगड़ गई, जिन्हें परिजनों ने संभाला।

दो साल पहले हुई थी शादी, पहला था बच्चा

परिजनों ने बताया कि पिंकी की यह पहली डिलीवरी थी और उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। शादी को अभी सिर्फ दो वर्ष ही हुए थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी भेजा, लेकिन परिवार पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ा है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें