जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ऊंची गधेड़ी गांव में बड़ा हादसा हो गया। गांव के 65 वर्षीय सत्यपाल पुत्र शिवसिंह रोज की तरह परचून की दुकान का सामान खरीदकर घर लौटे। बताया गया कि करीब साढ़े सात बजे उन्होंने फोन पर किसी से बात की और फिर घर से बाहर निकल गए, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव – लाइनमैन को मिली सूचना
इसी दौरान गांव के लाइनमैन लालू को फोन पर सूचना मिली कि जसमापुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। लाइनमैन मौके पर पहुंचे तो वहां शव की पहचान सत्यपाल के रूप में हुई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
लाइनमैन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एस.आई. विनोद कुमार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


















