फर्रुखाबाद में खेत की जुताई के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में खेत की जुताई कर रहे 20 वर्षीय अर्पित की कल्टीवेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। पैर फिसलने से वह ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर में जा गिरा।

फर्रुखाबाद
मृतक अर्पित का फाइल फोटो

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

हादसे के बाद उसके साथ काम कर रहे दो साथियों ने परिजनों को खबर दी। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल अर्पित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्पित कक्षा नौ का छात्र था और वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई अंश, बहन अंशिका और मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें