खेत में काम करते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पिता-पुत्र, फर्रुखाबाद में पिता की मौत, बेटा गंभीर

जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 42 वर्षीय हेतराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका 15 वर्षीय बेटा सौरभ गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद
मृतक हेतराम का फाइल फोटो

खेत में घूरा डालते वक्त हुआ हादसा

आपको बता दें कि गड्ढा खेड़ा गांव निवासी हेतराम बुधवार सुबह अपने दोनों बेटों सौरभ (15) और सोनू (14) के साथ खेत में घूरा डालने गए थे। खेत में मौजूद ट्रैक्टर चालक ने जब ट्रॉली ऊपर उठाई, तो वह ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गई। उस समय हेतराम और सौरभ ट्रॉली से घूरा निकाल रहे थे। करंट लगते ही दोनों वहीं गिर पड़े।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस

परिजन आनन-फानन में हेतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने हेतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में झुलसे बेटे सौरभ को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

परिवार में मचा कोहराम

हेतराम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी सीमा बार-बार बेहोश हो रही थीं। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया है। शुरुआती विरोध के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी।

Leave a Comment

और पढ़ें