कायमगंज में सराफा कारोबारी से दबंगई, आरोपी ने हथौड़ी-छेनी से दीवार काटी — मुकदमा दर्ज

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी समीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव में ही सराफा की दुकान है। रविवार सुबह गांव का ही आकाश उसकी दुकान के सामने गाली-गलौज करने लगा। जब व्यापारी ने विरोध किया, तो आरोपी झगड़े पर आमादा हो गया।

दुकान की दीवार काटने का किया प्रयास

व्यापारी समीर का आरोप है कि आरोपी आकाश उसे दुकान छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था। उसने छेनी और हथौड़ी से दुकान की दीवार काटने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

कायमगंज कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

कायमगंज में चोरी की कोशिश नाकाम! ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें