फर्रुखाबाद : दरवाजे पर बल्ब लगाते समय करंट लगने से पुलिस की तैयारी कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में घर के दरवाजे पर रोशनी के लिए बल्ब लगा रहे एक 19 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

बता दें कि गांव दहेलिया निवासी आदेश सोमवंशी का 19 वर्षीय पुत्र ध्रुव सिंह सोमवार शाम करीब सात बजे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह लोहे के दरवाजे से टकराकर सीधे जमीन पर गिर पड़े और उनकी हालत गंभीर हो गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद परिजन बिना देर किए ध्रुव को फर्रुखाबाद स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस आकस्मिक निधन से मां रेनू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था होनहार ध्रुव

मृतक ध्रुव सिंह अपने तीन भाइयों (युवराज, आदित्यराज) और दो बहनों (खुशी, अंबिका) में सबसे बड़े थे। पिता आदेश सिंह ने बताया कि ध्रुव का सपना पुलिस में भर्ती होने का था और वह इसके लिए कड़ी मेहनत व तैयारी कर रहे थे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें