फर्रुखाबाद : कायमगंज में धनतेरस पर चमका सराफा बाजार, सोने-चांदी की खरीदारी से रौनक – ग्राहकों में दिखा भारी उत्साह

Farrukhabad News : धनतेरस के पावन अवसर पर कायमगंज के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। सुबह से ही सराफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो देर रात तक बनी रही। लोगों ने इस खास त्योहार पर दिल खोलकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही थी।

सोने-चांदी के सिक्कों और आभूषणों की भारी मांग

बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और आकर्षक आभूषणों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। ग्राहकों ने शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानकर चांदी के सिक्कों और मूर्तियों के साथ-साथ पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों के गहनों को भी खूब पसंद किया।

कीमतों में गिरावट से खरीदारी को मिला नया बढ़ावा

बाइपास रोड स्थित माया ज्वेल्स एंड जेम्स शोरूम को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जहां शोरूम की निदेशक निमित्त अग्रवाल और उनके पति शालिन अग्रवाल ग्राहकों को आभूषण दिखाने में व्यस्त रहे। निमित्त अग्रवाल ने बताया कि इस धनतेरस पर बाजार में ग्राहकों का उत्साह बहुत अच्छा रहा। इसी बीच एक दिन में 24 कैरेट सोने के भाव में 2670 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट भी दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों ने खरीदारी में और अधिक रुचि दिखाई।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें