फर्रुखाबाद : रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया सघनय चैकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन पर चौकसी काफी बढ़ा दी गई है। त्यौहार से ठीक पहले जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन के विभिन्न परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संवेदनशील स्थानों पर डॉग स्क्वायड के साथ पड़ताल

चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के संवेदनशील स्थानों, प्लेटफ़ॉर्म, प्रतीक्षालयों और टिकट काउंटरों पर कड़ी नज़र रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी टीम में शामिल किया गया। पुलिस बलों ने प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली, ताकि त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। जीआरपी और आरपीएफ ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान या स्टेशन परिसर में कोई भी लावारिस, संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस या जीआरपी को दें। पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहकर त्यौहार की खुशियां मनाने का आग्रह किया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें