फर्रुखाबाद : कायमगंज के एनके एकेडमी में बच्चों की शानदार प्रस्तुति, रामलीला और देवियों के स्वरूप देख झूमे लोग

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित एनके एकेडमी विद्यालय प्रांगण में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशेष और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना रहा।

कायमगंज
कायमगंज

नौ देवियों के स्वरूप और रामलीला मंचन ने जीता दिल

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मां दुर्गा के नौ देवियों के स्वरूपों की आकर्षक व जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदशों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले रामलीला मंचन का विशेष आयोजन किया गया। बच्चों की सुंदर अभिनय कला ने वहां मौजूद सभी अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया।

कायमगंज
कायमगंज

अतिथियों और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुपम चंद्र अग्रवाल, मधु अग्रवाल, प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद, एचओडी मोहित दुबे तथा शिक्षक निखिल कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अतिथियों व अभिभावक गणों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें