फर्रुखाबाद : भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा को चाकुओं से गोदा, मुख्य आरोपी दबोचा

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में 20 जून की शाम करीब 6 बजे एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने घर पर काम कर रही थी। इसी बीच गांव का ही दबंग विन्दरपाल (पुत्र पूरनलाल) जबरन घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी के चाचा ने इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें देख लेने की धमकी दी और वहां से चला गया।

रास्ते में घेरकर चाकुओं से गोदा

यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब किशोरी के चाचा गली से होकर खेत की तरफ जा रहे थे, तभी विन्दरपाल, इन्द्रपाल और धर्मेन्द्र ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में चाचा लहू-लुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर दौड़े, तो हमलावर गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

मुख्य आरोपी अरेस्ट, अन्य की तलाश जारी

घटना के बाद राजेपुर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। दारोगा आशुतोष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निविया चौराहे के पास से मुख्य आरोपी विन्दरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने पुष्टि की है कि अन्य फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें