फर्रुखाबाद : कायमगंज में खाटू श्याम बाबा का ऐसा दरबार कि देखते रह गए लोग, लगा छप्पन भोग का महाभंडारा

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित पृथ्वी दरवाजा के श्री बांके बिहारी मंदिर में बाबा खाटू श्याम महाराज का एक बेहद ही भव्य और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और खुशबूदार फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। खाटू श्याम के भजनों और ‘हरे का सहारा’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा माहौल ऐसा भक्तिमय हुआ कि वहां मौजूद हर शख्स बस बाबा की भक्ति में झूमने को मजबूर हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

दिग्गजों ने उतारी आरती, शुरू हुआ महाप्रसाद

भंडारे की शुरुआत से पहले मुख्य यजमानों और भक्तों ने पूरे विधि-विधान से बाबा की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ सुल्ताना, विशाल गुप्ता, श्याम गुप्ता और पिंटू यादव समेत पारस, सागर, प्रांशु कौशल, नन्हे शाक्य, अमन, अवनीश, पीयूष, आयुष, नितिन, अमर, अन्नू और वासू जैसे तमाम भक्तों ने मिलकर बाबा की पावन आरती उतारी और सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।

कायमगंज
कायमगंज

भीषण गर्मी में ठंडी लस्सी की बहार, देर शाम तक चला भंडारा

जून की इस तपती और भीषण गर्मी से भक्तों को राहत देने के लिए आयोजकों ने दोपहर में सबसे पहले ठंडी-ठंडी लस्सी का वितरण किया। लस्सी पीकर जैसे ही भक्तों को तृप्ति मिली, वैसे ही स्वादिष्ट पकवानों से सजे महाभंडारे का आगाज हो गया। इस भंडारे में कायमगंज और आसपास के इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बेहद श्रद्धा के साथ बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। स्वयंसेवकों की टीम ने व्यवस्था को इतनी खूबसूरती से संभाला कि इतनी भीड़ के बाद भी सब कुछ बहुत सुचारू रूप से चलता रहा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें