फर्रुखाबाद : कायमगंज में ‘नल से जल’ योजना फेल, चिलौली में पानी की टंकी बनी शोपीस – प्यासे ग्रामीणों ने एसडीएम का खटखटाया दरवाजा

शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद कायमगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिलौली में सरकारी दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन ठेकेदार ने काम को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। आलम यह है कि पंचायत की कई मुख्य गलियों में अभी तक पाइपलाइन ही नहीं डाली गई है। भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही अब ग्रामीणों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

कायमगंज
कायमगंज

शिकायतें हुईं अनसुनी : जल निगम और तहसील दिवस भी फेल

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार जल निगम के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा। कई जगह तो पाइपलाइन फटने की वजह से मुख्य सप्लाई भी ठप है। समाधान न होने पर ग्रामीणों ने तहसील दिवस में भी अपनी बात रखी, पर वहां से भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। प्रशासन की इस बेरुखी से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

कायमगंज
कायमगंज

एसडीएम से न्याय की उम्मीद : ग्रामीणों ने सौंपी सामूहिक अर्जी

अपनी समस्याओं का समाधान न होता देख आज ग्राम प्रधान पूनम के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह को एक मांग पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि अधर में लटके पाइपलाइन के काम को जल्द पूरा कराया जाए और पानी की समस्या का स्थायी निस्तारण किया जाए। इस दौरान पूनम यादव, शिवम यादव, गंगा देवी, पंकज कुमार, लेखराज, सूरज कोहली, लेखराज, नीतू, मीना, मीरा देवी, आशा देवी व गुड्डी देवी समेत अन्य ग्रामीणों मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें