फर्रुखाबाद : रोडवेज बस ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, दिव्यांग युवक की मौत, साथी गंभीर घायल – चालक बस लेकर फरार

जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार की रात एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया। गांव सकवाई के पास आईडीबीआई (IDBI) बैंक के सामने एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए।

फर्रुखाबाद
मृतक गोपाल शुक्ला का फाइल फोटो

बाइक सर्विस कराकर लौट रहे थे दोस्त, रास्ते में हुआ हादसा

मृतक की पहचान मोहम्मदाबाद के मोहल्ला राजीव नगर निवासी 30 वर्षीय गोपाल शुक्ला के रूप में हुई है, जो कस्बे में ही कपड़े की दुकान चलाते थे। गोपाल अपने साथी अतुल के साथ फर्रुखाबाद से बाइक की सर्विस कराकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सकवाई के पास रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अस्पताल में व्यापारी को मृत घोषित किया, साथी की हालत नाजुक

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गोपाल शुक्ला को मृत घोषित कर दिया, वहीं अतुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गोपाल की अभी शादी नहीं हुई थी, गोपाल की मौत की सूचना पर मौत मां सरला देवी, पिता हरिश्चंद्र और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस कार्रवाई और फरार बस की तलाश

घटना के बाद कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि रोडवेज बस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

Leave a Comment

और पढ़ें