फर्रुखाबाद : कायमगंज में ‘रामोत्सव’ को लेकर धूम, परमानंद की बगीची में उमड़ा जनसैलाब – 28 अप्रैल तक गूंजेंगे जय श्री राम के जयघोष

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित परमानंद की बगीची में चैत्र शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा आयोजित ‘रामोत्सव’ कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री राम के दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच पर विहिप के विभाग संगठन मंत्री ऋषभ, जिला मंत्री अखिलेश और मातृशक्ति की प्रमुख हस्तियां सुनीता सचान, प्रगति तिवारी व शशि उपस्थित रहीं।

कायमगंज
कायमगंज

मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अखिलेश ने कहा कि रामोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रभु श्री राम के आदर्शों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि यह उत्सव 28 मार्च से शुरू होकर 28 अप्रैल तक पूरे एक महीने चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला गौरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी ने किया, जबकि पूरी व्यवस्था की कमान बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश ने संभाली।

कायमगंज
कायमगंज

बड़ी संख्या में पहुंचे रामभक्त और मातृशक्ति

इस मौके पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों सहित स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में विहिप प्रखंड अध्यक्ष जयकिशन गुप्ता, गौरव, मोनू, दीपक, नितिन ‘कट्टर हिंदू’, कुलदीप, शौर्य और शिव शक्ति अखाड़ा के सेनापति प्रभात सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं और युवतियों की भी बड़ी भागीदारी रही, जिनमें स्नेहा, नैंसी, गरिमा, और कशिश प्रमुख थीं। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और एकता का संकल्प लिया गया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

Leave a Comment

और पढ़ें