फर्रुखाबाद : कायमगंज में गूँजी PM मोदी की ‘मन की बात’, बीजेपी नेताओं ने मोदी को बताया दुनिया का सबसे बड़ा लीडर

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित नोनियमगंज (बूथ संख्या 174) में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विकास शर्मा के आवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के संबोधन को बड़े ध्यान से सुना और उनके द्वारा देश हित में उठाए गए कदमों की जमकर सराहना की।

कायमगंज
कायमगंज

वैश्विक युद्ध के बीच भारत सुरक्षित : भाजपा नेता

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज जब दुनिया के कई देश युद्ध और संघर्ष की मार झेल रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत में शांति बनी हुई है। नेताओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन या अन्य अंतरराष्ट्रीय तनावों के बावजूद मोदी जी की कुशल विदेश नीति का ही परिणाम है कि भारतवासियों को बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं हो रही है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मोदी जी को ‘विश्व नेता’ (Global Leader) स्वीकार किया।

देश को मजबूत करने का लिया संकल्प

नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे और जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा दोनों मजबूत हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि हमें मोदी जी के हाथों को और मजबूत करना चाहिए ताकि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके। कार्यक्रम में डॉ. विकास शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कायमगंज
कायमगंज

ये दिग्गज रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. विकास शर्मा, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, अखिलेश शर्मा, शिवरतन कौशल, होरी लाल मिश्रा, राम अवतार दीक्षित, शेखर कौशल, राघव त्रिपाठी और संजीव राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें