फर्रुखाबाद : होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी राहत, 8.97 करोड़ की सब्सिडी सीधे खातों में

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष 2016 से अब तक फर्रुखाबाद जिले में कुल 1,62,447 पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) के 93,238, भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के 19,415 और हिंदुस्तान पेट्रो (Hindustan Petroleum) के 49,794 लाभार्थी शामिल हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सुरक्षित रसोई देना है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

त्योहारों पर दो फ्री सिलेंडर की सौगात

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023-24 से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल देने की शुरुआत की थी। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी यह सुविधा जारी है। दीपावली पर एक फ्री सिलेंडर पहले ही दिया जा चुका है, जबकि होली के लिए जनवरी से मार्च 2026 के बीच मुफ्त रिफिल दिया जा रहा है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

876 रुपए का सिलेंडर, लेकिन लाभार्थी को फ्री

फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹876 है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से ₹323.24 और राज्य सरकार की ओर से ₹552.76 की सब्सिडी दी जा रही है। लाभार्थी पहले पूरी राशि देकर सिलेंडर लेते हैं, इसके बाद पूरी सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस तरह सिलेंडर पूरी तरह मुफ्त पड़ता है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

होली पर 8.97 करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर

होली पर्व के मौके पर फर्रुखाबाद जिले के सभी 1,62,447 उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹8,97,94,203.72 की राशि राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर की गई। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें