फर्रुखाबाद : अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद – 450 किलोग्राम लहन की नष्ट

जनपद फर्रुखाबाद में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशों के पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की।

कायमगंज
कायमगंज

श्यामनगर में 60 लीटर कच्ची बरामद, 450 लहन की नष्ट 

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर में आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-2) सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ अचानक छापेमारी की। पुलिस और आबकारी टीम को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान टीम ने मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही, शराब बनाने के लिए छिपाकर रखे गए 400 किलोग्राम लहन को भी ढूंढ निकाला, जिसे विभाग ने मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि इसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके।

कायमगंज
कायमगंज

दो लोगों पर मुकदमा दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी

आबकारी विभाग की 02 मुकदमे पंजीकृत किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें