फर्रुखाबाद: खड्ड में मिला बाइक सवार नल मिस्त्री का शव, घर से काम की कहकर निकला था मृतक

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर जागीर के पास बुधवार सुबह शौच के लिए जा रही महिलाओं ने बाइक सवार एक युवक का शव खड्ड में पड़ा देखा। खड्ड में शव मिलने की सूचना पर कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

ग्रामीणों की मदद से हुई मृतक की पहचान

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मृतक बाइक सवार युवक की पहचान पड़ोसी जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी सोनेलाल के 35 वर्षीय मुनेश राजपूत के रूप में हुई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

नल मिस्त्री का काम करता था युवक

मृतक के पिता सोनेलाल राजपूत ने बताया कि उनका बेटा नल मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

कायमगंज
मृतका मुनेश राजपूत का फाइल फोटो

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मुनेश राजपूत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत की खबर मिलते ही पत्नी मीना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं—10 वर्षीय निखिल, 8 वर्षीय ओमवीर और 5 वर्षीय सलोनी। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मौके पर पहुंचे एसएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें