फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई मजदूर की बाइक, इलाज के दौरान मौत

जनपद फर्रुखाबाद में मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर सड़क हादसे में जान चली गई। हादसा मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला वाले के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े एक डंपर से बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मजदूर व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मजदूरी कर लौट रहे थे सुमित और विपिन

मृतक की पहचान गांव भमरसा निवासी 26 वर्षीय सुमित कुमार जाटव के रूप में हुई है। सुमित मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पानी की टंकी निर्माण स्थल पर मजदूरी का कार्य करता था। हर रोज की तरह वह शाम को काम खत्म होने के बाद वह अपने साथी विपिन कुमार के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।

नगला वाले के पास खड़े डंपर से टकराई बाइक

जब दोनों युवक नगला वाले गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर खड़े एक डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अस्पतालों के चक्कर, इलाज के दौरान मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल सुमित को डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के रेफर कर दिया। परिजन उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां सुमित कुमार ने दम तोड़ दिया।

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

सुमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देर रात करीब 11 बजे परिजन शव को गांव भमरसा लेकर पहुंचे, जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें