फर्रुखाबाद में दुकान के अंदर मिला युवक का शव, हत्या या करंट? पत्नी के आरोपों से मचा हड़कंप

बुधवार दोपहर की जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला नगला हीरा सिंह में एक व्यक्ति का शव उसकी ही दुकान के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान पारस उर्फ परशुराम के रूप में हुई है, जो मोहम्मदाबाद रोड पर स्थित अपनी नाव बनाने की दुकान में पत्नी के साथ रहते थे। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

नवाबगंज
नवाबगंज

छह दिन बाद लौटी पत्नी, शटर खोलते ही उड़े होश

मृतक की पत्नी कृपांति करीब छह दिन पहले मैनपुरी जिले के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रामनगर में अपनी ननद के यहां गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कई बार फोन से पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। बुधवार दोपहर जब वह नवाबगंज लौटीं और दुकान का शटर खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पति पारस बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे।

फर्रुखाबाद
मृतक पारस उर्फ परशुराम का फाइल फोटो

चीख-पुकार से जुटी भीड़, जनप्रतिनिधि भी पहुंचे

पति को मृत देखकर कृपांति जोर-जोर से रोने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य और सभासद कुलदीप कुमार राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

नवाबगंज
नवाबगंज

पत्नी और परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी कृपांति और अन्य परिजनों ने इसे हत्या की साजिश बताया है। उनका कहना है कि पारस की मौत सामान्य नहीं है और किसी ने उनकी हत्या की है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नवाबगंज
नवाबगंज

पुलिस का दावा: करंट से हुई मौत

सूचना पर थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम इंस्पेक्टर संजय कुमार राय, कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह, उपनिरीक्षक जग्राम व कमल कुमार ने भी जांच की। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत का कारण करंट लगना बताया है।

नवाबगंज
नवाबगंज

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पोस्टमार्टम पर टिकी नजर

मौके पर सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने जुटाए। मृतक के साले सुशील की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

नवाबगंज
जानकारी देती मृतक की पत्नी कृपांति

तीन मासूम बच्चे, बुआ के पास रहकर कर रहे पढ़ाई

पारस के तीन बच्चे—14 वर्षीय राजा, 12 वर्षीय शेखर और 9 वर्षीय तान्या—इस समय मैनपुरी में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें