कायमगंज की दि किसान सहकारी चीनी मिल में जीएम बदले, शादाब असलम को विदाई, रमेश कुमार का जोरदार स्वागत

बुधवार को कायमगंज नगर स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में एक खास कार्यक्रम आयोजन किया गया। मिल के निवर्तमान जीएम शादाब असलम के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, वहीं नए महाप्रबंधक रमेश कुमार के स्वागत को लेकर भी मिल परिसर उत्साह से भरा नजर आया।

शादाब असलम के कार्यकाल की सराहना

विदाई समारोह के दौरान नगर के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा ने निवर्तमान जीएम शादाब असलम के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शादाब असलम ने अपने कार्यकाल में मिल के संचालन को बेहतर दिशा दी और कर्मचारियों के साथ सकारात्मक तालमेल बनाए रखा। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

नवागंतुक जीएम रमेश कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत

इस मौके पर नवागंतुक जीएम रमेश कुमार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में चीनी मिल नई ऊंचाइयों को छुएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें