Farrukhabad: कैश पिकअप एजेंट पर गोलीकांड का खुलासा: 25-25 हजार के इनामी चचेरे भाई गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

फर्रुखाबाद में कैश पिकअप एजेंट को गोली मारकर की गई बड़ी लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 15 दिसंबर को हुई इस सनसनीखेज वारदात में फरार चल रहे दो इनामी चचेरे भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों के पास से लूट की बड़ी रकम, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक भी बरामद की गई है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

15 दिसंबर की वारदात, 7 लाख की नकदी लूटी गई थी

कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सकवाई निवासी राजेश पुत्र कप्तान लाल के साथ बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर करीब 7 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मास्टरमाइंड पहले पकड़ा गया, बाकी आरोपी फरार थे

इस मामले का मास्टरमाइंड कपिल कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह, निवासी झरौठा, बलदेव, मथुरा को पुलिस ने 21 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से 1,84,500 रुपए नकद, मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और पर्स बरामद हुआ था। हालांकि उसका छोटा भाई निखिल और चचेरा भाई मनीष सिकरवार फरार चल रहे थे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

25-25 हजार के इनाम के बाद गिरफ्तारी

फरार दोनों आरोपियों पर एसपी आरती सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को पुलिस ने निखिल पुत्र कर्मवीर और उसके चचेरे भाई मनीष सिकरवार पुत्र सोबरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

लाखों की नकदी, पिस्टल और बाइक बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से 5,32,888 रुपए लूटी गई रकम, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। अब तक पुलिस कुल 7,17,388 रुपए की नकदी बरामद कर चुकी है।

फर्रुखाबाद में कैश कलेक्शन एजेंट लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने नगदी समेत मास्टरमाइंड को दबोचा

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें