कायमगंज नवीन मंडी में धान–बाजरा–मक्का खरीद तेज, किसानों की बढ़ी उम्मीद

कायमगंज कम्पिल बाईपास स्थित नवीन मंडी समिति पर इन दिनों धान, बाजरा और मक्का की सरकारी खरीद तेजी से जारी है। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार 1 नवंबर 2025 से धान खरीद शुरू हुई है, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। मंडी में रोजाना किसानों की भीड़ बढ़ रही है और खरीद प्रक्रिया लगातार चल रही है।

कायमगंज
कायमगंज

अब तक कितना अनाज खरीदा गया?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार तक केंद्र पर 24 किसानों से – 952 क्विंटल धान, 32 किसानों से – 1132 क्विंटल मक्का व 110 किसानों से – 3786 क्विंटल बाजरा की खरीद की गई है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है और मंडी में खरीद का माहौल सक्रिय बना हुआ है।

सरकार ने तय किए लक्ष्य

सरकार ने कायमगंज नवीन मंडी केंद्र के लिए इस सीजन में ये लक्ष्य तय किए हैं—

20,000 क्विंटल धान खरीद

2500 क्विंटल मक्का खरीद

16,000 क्विंटल बाजरा खरीद

केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि “निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी।”

किसानों को परेशानियों का सामना

खरीद बढ़ने के साथ ही किसानों में कुछ नाराजगी भी दिखाई दे रही है। कंपिल क्षेत्र के सिकंदरपुर अगू निवासी किसान अंकित यादव ने बताया कि वे रविवार को धान लेकर केंद्र आए थे, लेकिन अभी तक फसल की तौल व फसल की खरीद नहीं हो पाई है। किसान का कहना है कि देरी की वजह से उन्हें समय और खर्च दोनों का नुकसान हो रहा है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें