फर्रुखाबाद: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने बहू पर पिलाई शराब व पिटाई कराकर मारने का लगाया आरोप

जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के रुदायन गांव में मंगलवार को तब हड़कंप मच गया जब 32 वर्षीय अनुज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गंभीर हालत में उसकी मां कमलेश उसे अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

मां का आरोप – बहू ने शराब पिलाई और करवाया हमला

मृतक की मां कमलेश ने बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि उनके छोटे बेटे अनुज की अभी शादी नहीं हुई थी। लेकिन बेटे सुशील की पत्नी सरला लगातार जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करती थी। कमलेश ने दावा किया कि सरला ने पहले अनुज को शराब पिलाई, फिर अपने जेठ और देवर पक्ष के लड़कों से उसकी बेरहमी से पिटाई करवाई। इस मारपीट के बाद अनुज की हालत बिगड़ गई।

दर्द बढ़ा तो मां लेकर भागी डॉक्टर के पास

मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस लौट गई। उसके बाद अनुज के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। कमलेश उसे कायमगंज के एक निजी डॉक्टर के पास ले गईं। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। मां उसे ई-रिक्शा से कंपिल की ओर ले जा रही थीं, तभी रास्ते में कंपिल चौराहे पर वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने पहुंचकर अस्पताल भिजवाया, डॉक्टर ने मृत बताया

सड़क पर युवक के गिरे होने की जानकारी मिलते ही कंपिल थाना प्रभारी निरीक्षक (एसओ) नितिन चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को तुरंत सीएचसी कंपिल भेजा, जहां डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम, अभी तक तहरीर नहीं

एसओ नितिन चौधरी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें