कायमगंज में लाखों की चोरी और फायरिंग! शादी में गए परिवार के घर को बनाया निशाना, लाइसेंसी बंदूक भी ले गए चोर

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कलाखेल (मऊ राशिदाबाद) में देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। घर के मालिक शन्दू खां परिवार सहित अपनी भांजी की शादी में अमानाबाद कमालगंज गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की।

कायमगंज
कायमगंज

जेवर, रुपया और बंदूक साफ

घर में घुसे चोरों ने कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर दो झूमर सेट, सोने के गले के दो सेट, दो जोड़ी बुंदे, दो जोड़ी सोने की चूड़ियां, चांदी के सिक्के, 35 हजार रुपए नकद और एक लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात देर रात बड़े आराम से अंजाम दी गई।

कायमगंज
कायमगंज

वापस लौटे तो चोरों ने तान दी बंदूक

रात करीब 1 बजे शन्दू के छोटे भाई फहमी परिवार के साथ घर लौटे तो उन्होंने गेट खुला देखा। शक होने पर वह अंदर गए तो चोर भागने लगे। फहमी ने पीछे भागकर एक चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर ने उन पर बंदूक तान दी। यह देख परिवार के लोग दहशत में आ गए।

कायमगंज
कायमगंज

फायरिंग करते हुए भागे चोर

घरवालों के शोर मचाने पर चोरों ने सामने लगे केले के बाग में फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। फहमी ने तुरंत अपने भाई शन्दू को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद वे शादी से वापस लौट आए।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस मौके पर, ASP ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस टीम को जल्द से जल्द केस का खुलासा करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें