कायमगंज चीनी मिल में गूंजा हूटर, शुरू हुआ 51वां पेराई सत्र – किसानों का सम्मान, DM ने दिया ऑर्गेनिक खेती का संदेश

रविवार को कायमगंज स्थित दि किस्मत सहकारी चीनी मिल में 51वें पेराई सत्र की शुरुआत हवन व विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना के साथ की गई। जैसे ही चेन में गन्ना डाला गया, हूटर की आवाज ने मिल के चालू होने का संकेत दे दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एडीएम (जे) दिनेश कुमार, जीएम शादाब आलम व उपसभापति सावन कुमार मौजूद रहे।

कायमगंज
कायमगंज

किसानों का सम्मान – बैलगाड़ी और ट्रैक्टर वालों को मिला सम्मान

इस दौरान सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लाने वाले गांव सोतेपुर के सुखराम और ट्रैक्टर से गन्ना लाने वाले गांव ममापुर के आज्ञाराम गंगवार को जिलाधिकारी ने माला पहनाकर, अंगोछा और बाल्टी देकर सम्मानित किया।

कायमगंज
कायमगंज

DM का किसानों को संदेश – उर्वरक कम करें, ऑर्गेनिक खेती अपनाएं

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि किसान खेती में नवाचार लाएं, कम से कम रासायनिक खाद का प्रयोग करें और जैविक खेती की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा कि यही खेती भविष्य है और किसान इससे ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

कायमगंज
कायमगंज

गन्ना सेंटर पर बड़ा अपडेट – सेंटर वापस दिलाने का आश्वासन

कायमगंज चीनी मिल के फैजबाग और रोशनाबाद गन्ना सेंटर को रूपापुर मिल में ट्रांसफर किए जाने पर DM ने कहा कि यह मामला ACS तक उठाया जा चुका है और जल्द ही दोनों सेंटर वापस मिल जाएंगे। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कायमगंज
कायमगंज

इस बार का लक्ष्य बड़ा – 17 लाख कुन्तल पेराई का लक्ष्य निर्धारित

GM शादाब आलम ने बताया कि इस सीजन में 17 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल 10 लाख 50 हजार कुंतल गन्ना पेरा गया था और किसानों को 38 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

कार्यक्रम में इन दिग्गजों की मौजूदगी

इस मौके पर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, सीसीओ प्रमोद यादव, बीडीओ राजेंद्र सिंह, अमरदीप दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, ओम कालेश्वर पाठक सहित कई किसान व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें