फर्रुखाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर कोतवाली क्षेत्र की ठंडी सड़क स्थित मोहल्ला घेरशम्मू खां में एक गोदाम से भारी मात्रा में खाल और हड्डियां बरामद हुईं। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने मौके पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि यहां गोवंश की खाल और हड्डियों की बिक्री की जा रही थी।

हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सात लोगों को हिरासत में लिया। बताया गया कि गोदाम मुशाहिद कुरैशी ने मुन्ना हुसैन से किराए पर लिया था, जबकि गोदाम का कुछ हिस्सा मोहल्ले के इस्तियाक के नाम से जुड़ा है। पुलिस ने मौके पर जांच की और भीड़ को शांत कराया।

सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई
पुलिस ने हिरासत में लिए गए सात लोगों — जहाँगीर आलम, शमीम, लाल मियाँ, शाकिर, मोहम्मद शाहिद, सर्वेश और आकाश — को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान भेज दिया। रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।


















