फर्रुखाबाद : मिशन शक्ति की अनूठी पहल, छात्राओं को एक दिन के लिए बनाया गया मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक

Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के छठवें चरण के तहत जनपद फर्रुखाबाद में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के उद्देश्य से छात्राओं को एक दिन के लिए जिले के प्रमुख प्रशासनिक पदों पर आसीन कराया गया। इस पहल के ज़रिए छात्राओं को एक्स्पोज़र विजिट कराई गई, ताकि वे भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हो सकें।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अंशिका बनीं मुख्य विकास अधिकारी और दर्शना बनीं परियोजना निदेशक

इसी क्रम में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कक्यौली नवाबगंज की कक्षा 6 की छात्रा अंशिका शर्मा को एक दिन का मुख्य विकास अधिकारी फर्रूखाबाद बनाया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने अंशिका का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विकास योजनाओं और प्रशासनिक दायित्वों की जानकारी दी। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर जदीद कायमगंज की कक्षा 8 की छात्रा ‘दर्शना’ को एक दिन का परियोजना निदेशक बनाया गया। परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने उन्हें विभागीय कार्यों और दायित्वों से रूबरू कराया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सुरक्षित घर पहुंचाया गया, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के समापन के बाद परियोजना निदेशक द्वारा छात्रा को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपनी सरकारी गाड़ी की व्यवस्था की गई। इस खास अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग फर्रुखाबाद का संदेश है कि प्रत्येक बालिका को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें