फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad News : शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव भुवनपुर गांव निवासी अभय की पत्नी शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नव विवाहिता की लौट की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी को मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।

शादी से लेकर फोन पर हुई बातचीत की चर्चा

बता दें कि आईटीआई चौराहा निवासी शिवानी का विवाह बीते आठ मई को भुवनपुर के अभय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। घटना के संदर्भ में यह चर्चा भी सामने आ रही है कि शिवानी ने घटना से पूर्व अपने पति से फोन पर बात कर घर आने को कहा था, जिस पर पति ने आगामी त्योहार पर आने की बात कही थी। हालांकि, इस बातचीत और उसके बाद के घटनाक्रम की पुलिस या किसी आधिकारिक सूत्र द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही अमृतपुर थाना प्रभारी राजीव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें