फर्रूखाबाद : 10 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित, पितृ विसर्जन के अवसर पर BSA ने जारी किया आदेश

Farrukhabad News : फर्रूखाबाद जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 अक्टूबर को अवकाश का ऐलान किया गया है। यह फैसला उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज से मिले निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद

पितृ विसर्जन के चलते लिया गया फैसला

जिले में 10 अक्टूबर 2026 को पितृ विसर्जन का पावन पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक महत्व और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कक्षा 08 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है।

इन सभी विद्यालयों पर लागू होगा नियम

जारी किए गए आदेश के अनुसार, फर्रूखाबाद जिले के सभी परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई (CBSE) और आईसीएससी (ICSE) बोर्ड से संबद्ध प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें