फर्रूखाबाद : नए जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत का जोरदार स्वागत, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से हुआ अभिनंदन – कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

Farrukhabad News : सोमवार को भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी और नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत फर्रूखाबाद जनपद के दौरे पर पहुंचे। जैसे ही दोनों नेताओं की गाड़ियां जिले की सीमा में दाखिल हुईं, उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही फतेहगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी नवनियुक्त प्रभारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और नारेबाजी की।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद

कार्यालय पहुंचते ही पुष्पवर्षा और आतिशबाजी

दोपहर लगभग 2 बजे दोनों शीर्ष नेता भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी करके जश्न का माहौल बना दिया। महिला पदाधिकारियों ने नेताओं पर पुष्पवर्षा की, जबकि अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। आपको बता दें कि 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के नए जिला प्रभारियों की घोषणा में नरेंद्र राजपूत को फर्रूखाबाद की कमान सौंपी गई थी, जिसके बाद यह उनका पहला जिला प्रवास था।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद

संगठनात्मक बैठक और आगामी रणनीति पर मंथन

स्वागत समारोह के तुरंत बाद पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों के साथ एक अहम संगठनात्मक बैठक शुरू हुई। बैठक में जिला स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। यह बैठक देर शाम तक चलने की संभावना है और दोनों नेता रात्रि विश्राम फर्रूखाबाद में ही करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फर्रूखाबाद दर्पण
फर्रूखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें